Haryana: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं दिया तो अधिकारी सीधे पहुंचेंगे घर, इस खास ID से पता लगाएंगे आपकी लोकेशन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 10:00 PM (IST)

फरीदाबाद : फरीदाबाद में अब प्रॉपर्टी टैक्स बचाना मुश्किल होगा, क्योंकि नगर निगम ने एक ऐसा नया मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो केवल प्रॉपर्टी ID डालते ही घर की सटीक लोकेशन बता देगा। इस तकनीकी बदलाव के साथ निगम कर्मचारियों को अब घर-घर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

नगर निगम के रिकॉर्ड में ऐसी 3 लाख प्रॉपर्टी ID हैं, जिनमें या तो गलत मोबाइल नंबर हैं या नंबर ही नहीं है। इससे टैक्स वसूली और रिकॉर्ड सत्यापन में काफी परेशानी आ रही थी। अब इस नई एप्लिकेशन की मदद से केवल प्रॉपर्टी ID डालकर यह पता लगाया जा सकता है कि वह संपत्ति कहां स्थित है।

कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

बुधवार को निगम कार्यालय में आयोजित सेशन में टैक्स विभाग के सभी जोनों के अधिकारी, चेकर, मेकर और निरीक्षक शामिल हुए। इन्हें IT सेल द्वारा एप्लिकेशन का प्रयोग करने और नई कार्यप्रणाली के बारे में ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा और अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा भी उपस्थित रहीं। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि यह एप्लिकेशन न केवल पुरानी प्रॉपर्टी ID की गलतियों को ठीक करने में मदद करेगा, बल्कि नई ID बनाने और बकाया टैक्स की वसूली को भी आसान बनाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static