भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा, आज चलेंगी हीटवेव...मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 07:43 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में लू का असर देखने को मिला। आज भी समूचे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर रहा।
लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिरसा में 46.2°C, भिवानी में 46.0°C, अंबाला में 45.8°C, नारनौल में 45.6°C और हिसार में 45.4°C तापमान दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)