आंदोलन की राह पर हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी, 3 घंटे काम बंद कर जताया रोष...दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 01:09 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर आ गए हैं। कर्मियों ने दादरी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र पर कामकाज बंद करते हुए तीन घंटे हड़ताल पर रहे और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। वहीं सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। सरल केंद्र पर कामकाज बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कई सालों की मांग के बावजूद भी हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन की मांग को नहीं माना गया है। सर्विस रूल लागू करने के अलावा सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की करने व समान काम समान वेतन आदि मांगे हैं। जिसको लेकर कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

 9 दिसंबर को पैदल यात्रा शुरू करते हुए CM आवास चंडीगढ़ करेंगे कूच

जिला प्रधान अजय श्योराण व अनिता ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने समझौते के बाद भी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की। ऐसे में अब कंप्यूटर प्रोफेशनल हड़ताल पर जा सकते हैं। अब तीन घंटे की हड़ताल की है और आगामी दिनों में वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बताया कि 9 दिसंबर को पैदल यात्रा शुरू करते हुए सीएम आवास चंडीगढ़ कूच करेंगे और उसी समय आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static