हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, सीएम खट्टर ने दी बधाई
punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 06:16 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनी। रीना भट्टी ने तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर पर्वतारोही रीना भट्टी को बधाई दी। मनोहर लाल ने बताया कि रीना की इस उपलब्धि से न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।
हरियाणा की जांबाज़ बेटी रीना भट्टी को यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला बनने पर ढेर सारी बधाई।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 19, 2022
पर्वतारोही रीना की इस उपलब्धि से न सिर्फ हरियाणा को बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है। pic.twitter.com/moZrqSqHJJ
रीना भट्टी ने बताया कि इस एल्ब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां आमतोर पर तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 15 अगस्त को सुबह 5ः43 पर उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा फहराया था।
बता दें कि पर्वतारोही रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बनी थी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)