गब्बर के दरबार में सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंची हरियाणा की ताई, मुस्कुरा कर विज बोले- करड़ी सै

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 05:07 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज अंबाला कैंट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगा है। लंबे समय बाद लगे जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी हुई है। विज के जनता दरबार में आज फिर से लोग उम्मीद के साथ पहुंचे थे। 

बता दें कि अनिल विज के जनता दरबार में आज पानीपत पुलिस से हटाया गया सिंघम के नाम से चर्चित पुलिसकर्मी भी उनके समक्ष पहुंचा तो वहीं एक बुजुर्ग महिला ने विज का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और उसके पास पहुंच गई। जिसके बाद विज भी मुस्करा दिए और बोले ताई करड़ी है। अनिल विज ने कहा कि लोग उनके घर पर काफी संख्या में आ रहे थे जिसको देखते हुए दोबारा जनता कैंप लगाना पड़ा है।

PunjabKesari

अनिल विज ने पुलिस कर्मियों की बढ़ती तोंद पर चिंता जताते हुए गृह विभाग को चिट्ठी लिख रिपोर्ट मांगी गई है। जिस पर विज ने कहा मैंने विभाग को चिट्ठी लिख ऐसे पुलिस वालों को लाईन में ड्यूटी करने और उन्हें दोबारा से फिट कर ड्यूटी पर लगाने के निर्देश दिए हैं। 


रूसी राष्ट्रपति ने भी की मेक इन इंडिया का तारीफ 


मेक इन इंडिया की तारीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी की है और अपने देश को इससे सबक लेने के लिए कहा है। जिस पर विज ने कहा कि मेक इन इंडिया से रोजगार के नए-नए अवसर मिले है। युवाओं ने नए-नए उद्योग भी लगाए है और सरकार भी उसमें पूर्ण सहयोग कर रही है।

हरियाणा और पंजाब चंडीगढ़ को लेकर पहले ही आमने सामने है। जिसके बाद हिमाचल ने भी अपना हिस्सा चंडीगढ़ में मांग लिया है। जिस पर विज ने कहा हिमाचल ने हिस्सा मांगा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन सीमा आयोग ने जो फैंसले दिए हुए है हम भी उसमें लगे हुए हैं। कुछ चीजें साथ जुड़ी हुई है। जिसमें एसवाईएल का पानी भी है। इसमें उच्चत्तम न्यायालय जो फैंसला देगा वो मान्य होगा।


सिविल कोड के मामले पर विज ने जताई सहमति 

वहीं सिविल कोड के मामले पर विज ने सहमति जताते हुए कहा कि ये चर्चा पूरे देश में हैं सबका मानना है कि पूरे देश में कानून एक होना चाहिए। इस पर चर्चा चल रही है। चर्चा के बाद ही कोई न कोई कदम उठाया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static