Haryana: सिख जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना, 92 श्रद्धालुओं को मिली अनुमति, 13 नवंबर को लौटेंगे स्वदेश

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 12:59 PM (IST)

करनाल: भारत से सिख संगत का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। 92 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिली और जत्था 13 नवंबर को लौटेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने आज सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। जत्थे को रवाना करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को वीजा लगे पासपोर्ट प्रदान किए।

झिंडा ने बताया कि कमेटी ने 200 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने का अनुरोध किया था, लेकिन सरकारी औपचारिकताओं और सुरक्षा जांच के बाद 92 श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई है। उन्होंने भारत सरकार और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। जत्था 13 नवंबर को भारत लौटेगा। इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे और दर्शन करेंगे।

अध्यक्ष झिंडा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इन यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास हो रहे थे, लेकिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निरंतर प्रयास और पाकिस्तान में स्थित गुरु घरों की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को देखते हुए सरकार ने यात्रा की अनुमति प्रदान की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static