हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बदला मेवात PRT भर्ती का पैटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 09:16 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2024 के तहत प्राथमिक शिक्षक (पी. आर.टी.) मेवात कैडर भर्ती को लेकर एक अहम बदलाव जारी किया है। यह बदलाव पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश (सी.डब्ल्यूपी. नंबर 14598-2025) के अनुपालन में किया गया है जिसके बाद कैटेगरी वाइज पोस्ट का पुनर्विभाजन किया गया है। अब कुल पदों की संख्या 1456 निर्धारित की गई जिसमें अलग-अलग श्रेणियों अनुसार नई सीटों का बंटवारा किया गया है।

सामान्य वर्ग में 582 पद, अनुसूचित जाति 285 पद, बी.सी.ए. 228 पद, बी.सी.बी. 155 पद और ई.डब्ल्यू.एस. के तहत 146 पदों का प्रावधान किया गया है। एक्स सर्विसमैन के लिए भी अलग से आरक्षण तय किया गया है जिसमें सामान्य, एस.सी., बी.सी.ए. और बी.सी.बी. कैटेगरी के अनुसार पद शामिल हैं। पी. डब्ल्यू. डी. (दिव्यांग) के लिए 4 फीसदी आरक्षण तहत कुल 58 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static