HTET Result Declared: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास...ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 12:11 PM (IST)

भिवानी(अशोक): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड ने कहा कि इस बार परीक्षा में कुल 16.57 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे। परीक्षा के लिए करीब 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। HTET की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा के करीब डेढ़ महीने बाद परिणाम जारी किया गया है।

HTET के परिणाम का अभ्यर्थियों को इंतजार था। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए यह परिणाम शिक्षक पात्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


बोर्ड द्वारा परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की गई थी। इनमें प्राथमिक शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) स्तर शामिल हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के बीच अपनी सफलता को लेकर उत्साह देखने को मिला। वहीं, परीक्षा में सफल नहीं हो पाए अभ्यर्थियों को आगामी अवसरों की तैयारी करने का मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से परिणाम से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी भी आधिकारिक माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।

बता दें कि एचटेट के लिए प्रदेश भर में 383 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 2 लाख 33 हजार 894 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से एक लाख 66 हजार 137 महिला परीक्षार्थी, 67 हजार 157 पुरूष परीक्षार्थी थी। इसमें से लेवल-3 (पीजीटी) में 73 हजार 91 अभ्यार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी व लेवल-1 (पीआरटी) में 41 हजार 62 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। 


1.92 हजार परीक्षार्थी बैठे

 शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कहा कि 4-5 जुलाई को एचटेट परीक्षा हुई थी। जो 3 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस एचटेट में कुल 1 लाख 92 हजार 220 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इसमें से लेवल-1 (पीआरटी) में 31 हजार 402, लेवल-2 (टीजीटी) में 99 हजार 896 व लेवल-3 (पीजीटी) 60 हजार 922 अभ्यार्थी बैठे। 


 

30883 अभ्यार्थियों की हुई बायोमैट्रिक
 
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों की बायोमैट्रिक के लिए बुलाया गया था। जिनकी जिला मुख्यालय पर 10-12 अगस्त तक बॉयोमैट्रिक की गई। जिसमें 31847 अभ्यार्थी बुलाए बए थे। जिसमें से 30883 बायोमैट्रिक के लिए पहुंचे थे। लेकिन 964 अभ्यार्थी बायोमैट्रिक में नहीं पहुंच पाए। जो अभ्यार्थी रह गए, उनको एक और मौका दिया जाएगा। लेकिन अब बायोमैट्रिक बोर्ड कैंपस में ही होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static