Haryana TOP 10: आज पानीपत में भाकियू द्वारा राज्य स्तरीय किसान गोष्ठी का होगा आयोजन, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:30 AM (IST)

डेस्क: भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज पानीपत के समालखा में राज्य स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मुख्य वक्ता के रूप में समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन शहर की अनाज मंडी में सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रदेशभर से भाकियू के कई बड़े नेता समालखा पहुंचेंगे।

तीसरे मोर्चे को लेकर हुड्डा का बयान, बोले- कांग्रेस के बिना मुख्यमंत्री नहीं बना पाएगा कोई फ्रंट

इनेलो प्रमुख द्वारा तीसरा फ्रंट बनाने की बात पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तीसरे फ्रंट नाम की कोई चीज कहीं नहीं है।

खराब फसलों के लिए किसानों को प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मिले मुआवजा: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि समूचे हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा जल्द ही दिया जाना चाहिए।

हुड्डा की अपील का हुआ असर, आढ़तियों की हड़ताल हुई खत्म, मंडियों में धान की खरीद शुरू

आढ़तियों की हड़ताल खत्म हो गई और मंडियों में किसानों की फसल की खरीददारी भी शुरू हो गई ह। मंडी प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि आढ़तियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अपील के बाद अपनी हड़ताल को खत्म किया है।

FCI अधिकारियों से मिली आढ़ती एसोसिएशन, मांगों को लेकर सहमति बनने पर जताई संतुष्टि

पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे प्रदेश के आढ़तियों ने दिल्ली में एफसीआई के अधिकारियों से मुलाकात की। राजधानी में केंद्रीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आढ़तियों की लगभग सभी मांगो को लेकर सहमति बन गई है। 

बरसात से हुए फसली नुकसान का पता लगाने के लिए लिंक जारी, किसान खुद दर्ज करें जानकारी

हरियाणा में पांच दिन तक हुई बेमौसमी बरसात से हुए नुकसान के बाद हरकत में आई सरकार ने किसानों से फसल नुकसान के बारे में जानकारी मांगी है। 

हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज, दिल्ली,यूपी समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना बढ़ी

हथिनी कुंड बैराज के फ्लडगेट लगातार 34 घंटे तक खुले रहे, जिससे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो गया। हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करते हुए पानी अब दिल्ली के तरफ बढ़ रहा है,जिससे यूपी समेत कई जगहों पर बाढ़ आ सकती है।

करनाल में दिव्यांग तहसीदार ने दिया इस्तीफा, बोले-  बुरे काम में फंस कर जाउंगा जेल, तो कौन करेगा मेरी सेवा

जेल जाने के डर से दिव्यांग तहसीलदार राहुल बुरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुरे कामों में फंसा दिया जाउंगा तो जेल जाना पड़ेगा, वहां मेरी सेवा कौन करेगा।

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर पटवारी, इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत

स्टेट विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विजिलेंस ने 37 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है।

इनामी बदमाश के काले साम्राज्य पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ध्वस्त किया अवैध मकान

जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट, डकैती व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी असगर पुत्र सुलेमान द्वारा अवैध तरीके से कमाई करके गांव आलीमेव मे स्थित सरकारी स्कूल की 600 वर्गगज जमीन पर कब्ज़ा करके बनाए गए मकान पर बुलडोज़र चला कर उसको ध्वस्त किया गया।

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में हुआ बहादुरगढ़ के सुमित दलाल का चयन

पहलवानों की धरा बहादुरगढ़ में एक से बढ़कर एक युवा पहलवान देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। ग्रीको रोमन कुश्ती में उभरते हुए सितारे सुमित दलाल ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का टिकट हासिल कर लिया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static