Haryana TOP 10: वंदे भारत में सवार होकर आज अंबाला पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 07:21 AM (IST)

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हरियाणा कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से अंबाला तक इस ट्रेन में सफर करेंगे। गृह मंत्री अनिल विज  सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कई केंद्रीय मंत्री एवं समस्त हरियाणा मंत्रिमंडल का अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर स्वागत करेंगें। 

आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार की हुई घोषणा, जयप्रकाश लड़ेंगे चुनाव

आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले जयप्रकाश आदमपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

जय प्रकाश को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी आई सामने, किरण चौधरी बोलीं- नहीं दी गई जानकारी

आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जय प्रकाश के नाम का ऐलान होने पर तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। 

आदमपुर में किसान बढ़ाएंगे भव्य बिश्नोई की मुश्किल, हिसार में बैठक कर लिया बड़ा फैसला

 किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो जारी कर आदमपुर के लोगों से गठबंधन के प्रत्याशी को वोट न करने की अपील की है।

AAP ने आदमपुर में पूर्व जिला पार्षद गढ़वाल को किया निष्कासित, कांग्रेस में होंगे शामिल

पूर्व जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल ने आप पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि इससे पहले उन्हें पार्टी ने खुद ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

आदमपुर में टिकट ना मिलने से खफा हुए कांग्रेस नेता कुरडा राम, हाईकमान को दिया अल्टीमेटम

जय प्रकाश का नाम सामने आते ही कांग्रेस नेता कुरडा नंबरदार ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अल्टीमेटम दे दिया है।

आदमपुर उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, देखिये कौन कौन उतरेगा मैदान में

हरियाणा के आदमपुर में उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सीएम समेत 35 बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

एशिया का सबसे बड़ा IT हब बनेगा मानेसर, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डिप्टी सीएम

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा आईटी हब मानेसर का क्षेत्र बनेगा और इस क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां प्राइवेट कंपनियां द्वारा दी जाएगी।

सोनीपत की मेडेन फार्मास्यूटिकल कंपनी में प्रोडक्शन पर लगी रोक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

कंपनी में कुछ कमियां पाई गई, जिसके बाद कंपनी के प्रोडक्शन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसी के साथ कंपनी को एक नोटिस भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल की फिर से CMO में बहाली, दो दिन पहले वापस लिए गए थे चार्ज

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय में एक बार फिर से अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। ओएसडी भूपेश्वर दयाल की फिर से सीएमओ में बहाली हो गई है। 

अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर समालखा थाना पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 2 लोगों से करीब 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई वासी 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static