Weather Alert: हरियाणा में 13,14 को फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल...किसानों की बढ़ी परेशानी

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 09:15 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है लेकिन रात को ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे चल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद साफ मौसम और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात में तापमान गिर रहा है, जबकि दिन में धूप के चलते हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। 13-14 अप्रैल को फिर मौसम बदल सकता है। 14 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। 12 अप्रैल की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव के कारण 13-14 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं।

वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें ठंडी बनी हुई हैं। 9 अप्रैल को सबसे कम तापमान 13°C पानीपत में दर्ज किया गया। कई जिलों में रात का तापमान 14°C से 17°C के बीच रहा, जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक कम है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद साफ आसमान और ठंडी हवाओं के कारण रात में ठंडक बढ़ गई है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static