हरियाणा में इन जिलों के लिए 23 से 27 मई तक Alert, IMD ने जारी की चेतावनी
punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 08:08 PM (IST)

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 23 मई से लेकर 28 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 24 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की संभावना है। (Rain In Haryana)
25 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। (IMD issues Yellow Alert)
26 मई को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 मई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
27 मई को बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि 27 मई को चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और सोनीपत जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कैथल, जींद में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिले में भी बारिश की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)