Haryana : हाथ में शादी का कार्ड और सामने दौड़ती बस....हांसी में शख्स ने दे दी जान

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 09:23 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने सड़क पर दौड़ रही हरियाणा रोडवेज बस के आगे अचानक छलांग लगा दी। बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ड्राइवर बस रोकी, लेकिन तब तक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक की पहचान 60 वर्षीय देवी सिंह के रूप में हुई। उनके हाथ में बेटी की शादी के कार्ड थी, जिसमें आयोजन की तारीख 11 दिन बाद की लिखी थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देवी सिंह मोबाइल पर बात करते-करते अचानक बस के आगे छलांग लगाते दिखाई दे रहे है।  फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देवी सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। उधर, अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक छा गया है।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static