हरियाणा में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, सारथी बनी कुमारी शैलजा ने चलाया ट्रैक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 05:17 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद): कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी मंगलवार को देर शाम 5 बजे के करीब पंजाब से होते हुए हरियाणा पहुंचे। पंजाब के पटियाला से निकली कांग्रेस की 'खेती बचाओ यात्रा' के सीमा पर स्थित हरियाणा के गांव ट्यूकर में पहुंचने पर राहुल गांधी ने ट्रैक्टर की कमान खुद संभाली, वहीं हरियाणा में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी की सारथी के रूप में कुमारी शैलजा ने खुद ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर पर एक तरफ राहुल गांधी बैठे और दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा बैठे।

PunjabKesari, Congress

हरियाणा में पहुंचने पर राहुल गांधी का प्रदेश कांग्रेस ने फूलों के गुलदस्ते भेंटकर जबरदस्त स्वागत किया। हालांकि राहुल गांधी की रैली को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी जनसमूह ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका। जिसके बाद राहुल का काफिला हरियाणा में आगे बढ़ चला। इस दौरान रैली में हजारों की संख्या में जनसमूह उमड़ा रहा।



बता दें कि राहुल गांधी सबसे पहले ट्रैक्टर पर सवार होकर पिहोवा मंडी में पहुंच किसानों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वाया ज्योतिसर गीता स्थली होते हुए कुरुक्षेत्र मंडी पहुंचेंगे। पहले 7 अक्टूबर को पिपली के बाद करनाल पहुंच यात्रा संपन्न होनी थी, लेकिन अब राहुल गांधी करीब 5 घंटे तक कुरुक्षेत्र में रहेंगे और यहीं उनकी यात्रा समाप्त हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static