Weather Update: हरियाणा में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए मौसम का ताजा हाल

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 11:23 AM (IST)

जींद:  हरियाणा में  गर्मी ने फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है।  रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। 13 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन इस बदलाव से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।



विशेषज्ञ डॉ. डीपी दुबे के मुताबिक, मौसम का ऐसा असर दो दिन तक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 9 से 15 जून के दौरान थोड़े समय के लिए भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।  इस बार जुलाई में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना है। मानसून के करीब एक सप्ताह की देरी से बुधवार को केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static