हरियाणा की महिलाएं बनेंगी डिजिटल उद्यमी, CM नायब सैनी ने 2 Digital Portal किए लॉन्च
punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 08:18 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिन रविवार को दो डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए। इनमें 'स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल' और 'सांझा बाजार सेल्स पोर्टल' शामिल हैं। इस पहल से महिलाओं को अपने उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचने का सुगम अवसर मिलेगा।
माँ मनसा देवी की पवित्र भूमि पंचकूला में आयोजित ‘सरस आजीविका मेला 2025’ के समापन समारोह में सम्मिलित होना मेरे लिए प्रसन्नता एवं गौरव की बात है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 23, 2025
इस मेले में 200 के करीब स्टॉल लगाने वाली सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। मेले के माध्यम से Self Help Group की बहनों को एक… pic.twitter.com/hX52sKd6ik
सीएम सैनी ने अपनी एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर लिखा कि आज ‘स्वापन डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल’ और ‘साँझा बाजार सेल्स पोर्टल’ भी लॉन्च किया जो हमारी बहनों के उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
सांझा बाजार को 8 जिलों में शुरू किया गया है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पोर्टल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को डिजिटल बाजार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 'स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल' के माध्यम से महिलाएं घरेलू उत्पादों जैसे हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ और पारंपरिक वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बेच सकेंगी। वहीं 'सांझा बाजार सेल्स पोर्टल' स्थानीय बिक्री बिंदुओं पर फोकस करेगा, जहां महिलाएं अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों में आसानी से प्रदर्शित और बेच सकेंगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)