सफलता : हरियाणा की बेटी ईपीएफओ में बनी अस्सिटेंट कमीशनर, बोलीं- कामयाबी के पीछे मां बाप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 04:57 PM (IST)

भिवानी: संघ लोकसेवा आयोग द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लिए आयोजित की गई अस्सिटेंट कमीशनर के पदों के परिणाम घोषित होने के बाद हरियाणा प्रदेश के युवाओं को प्रथम व द्वितीय रैंक प्राप्त हुए है, जो हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यूपीएससी द्वारा आयोजित किए गए इन परिणामों में कुल 159 पदों पर चयनित ईपीएफओ के अस्सिटेंड कमीशनर का द्वितीय रैंक भिवानी की अर्पणा गिल को मिला है। 

भिवानी के विद्या नगर निवासी अर्पणा गिल के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अर्पणा गिल मूल रूप से बाढड़ा हल्के के लाडावास गांव की निवासी है। उनके दादा हुक्म चंद गांव के पूर्व सरपंच रह चुके है। उनकी माता का नाम सुनीता देवी व पिता महाबीर सिंह है। वह दो भाई-बहनों में छोटी है। अर्पणा गिल ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता व उनके परिजनों का बड़ा सहयोग रहा, जिसके चलते वे स्वाध्याय की राह पर चलते हुए इस परीक्षा में सफल हो पाई। 

गौरतलब है कि अर्पणा गिल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की टॉपर भी रह चुकी है तथा वर्ष 2022 में उनके पिता महाबीर गिल की असामयिक निधन के बाद भी वे अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुई तथा उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा। यूपीएससी द्वारा आयोजित एपीएफओ एग्जाम में वे आल इंडिया स्तर पर द्वितीय रैंक ला पाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static