Haryana Top 10 : AAP के आरोपों पर बोले CM खट्टर, हरियाणवी जान देकर भी बचाते हैं दूसरों की जिंदगी, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 09:28 PM (IST)

डेस्क : दिल्ली और हरियाणा में इन दिनों कई नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ का सितम देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर दोषारोपण करने में जुट गई हैं। दिल्ली की आप सरकार द्वारा यमुना के बढ़ते जलस्तर के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले में सीएम मनोहर लाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

आईटीओ बैराज व अन्य बैराज की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज दो दिवसीय दौरे पर सोनीपत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने खरखोदा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में दादा कुशाल सिंह और ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, और बाद में एक जनसभा को संबोधित किया।

बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाली इस रेसलर ने जीता ब्रॉन्ज, बोली- ये मेडल संघर्षशील महिलाओं को समर्पित

महिला पहलवानों में शामिल संगीता फोगाट ने भारत का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संगीता ने हंगरी के बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में हंगरी की विक्टोरिया बोरसोस को हराकर 59 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

हरियाणा में हाहाकार : सिरसा में चार जगहों से टूटी घग्गर, गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, 4 जिलों में भारी बरिश की चेतावनी

हरियाणा में बाढ़ ने हाहाकार मचा कर रखा है। शहरों में जहां पानी उतर रहा है तो वहीं गांवों में जल प्रलय का डर बढ़ गया है। घग्गर नदी लगातार उफान पर है, जिससे आसपास के गांवों में पानी अब अपने पैर तेजी से पसार रहा है। 

रोडवेज सेवा बाढ़ के कारण प्रभावित, रोजाना हो रहा डिपो को 2.5 लाख का नुकसान

बीते दिनों हुई भारी बारिश के हरियाणा के कई जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते कई रूटों पर रोडवेज बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसों को लंबे और कस्बे के रूटों पर अभी तक बहाल नहीं किया गया।

AAP प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बाढ़ के लिए हरियाणा सरकार को बताया जिम्मेदार, की CBI जांच की मांग

हरियाणा में बारिश की वजह से 13 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसल जलमग्न हो गई है, वहीं बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हुई है।

किसानों को 40 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज सिरसा के गांव चोपटा पहुंचे और लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं।

आम आदमी पार्टी की दुकान में कोई सामान नहीं है तभी वो अपनी खीज मिटाते घूम रहे हैं : उदयभान

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पलवल में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उदयभान ने भाजपा पर निशाना साधा। 

सशक्त संगठन से भारतीय जनता पार्टी 2024 में फिर बनाएगी सरकार: ओम प्रकाश धनखड़

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने उचाना में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शानदार बैटिंग कर रहे हैं। देशी हो या विदेशी पिच, हर जगह धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

पहले लगाए गहने चोरी के आरोप, फिर रखी 25 लाख की डिमांड...अब नवविवाहिता को उतार दिया मौत के घाट(VIDEO)

शहर के संजय कॉलोनी में रहने वाले नवीन सिंह की बेटी सविता की मौत की खबर ने परिवार को हिला कर रख दिया है। 5 महीने पहले कविता की शादी बड़े धूमधाम के साथ गाजियाबाद के रहने वाले कृष्ण से हुई थी। 

जाखल में आई बाढ़ को लेकर आर्मी की 5 कम्पनियां पहुंची टोहाना, गांव में राहत एवं बचाव का करेंगी काम (VIDEO)

जाखल के गांव में आई बाढ़ के चलते अब टोहाना में आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है जिसके चलते आर्मी की पांच कंपनियां पहुंची जिन्होंने टोहाना के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को लाया जा सके। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static