HBSE 10th Result 2023 : सोनीपत की वर्षा ने प्रदेश में किया टॉप, IPS अधिकारी बनने का है सपना
punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 06:56 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने लड़को को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। हरियाणा में इस साल तीन छात्र छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया है। जिसमें दो छात्राएं और एक छात्र का नाम शामिल है। इन तीनों छात्रों ने 498 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। पहला स्थान हासिल करने वालों की सूची में सोनीपत के गोहना की वर्षा का नाम शामिल है।
बता दें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 65.43 फीसदी बच्चे इस बार सफल हुए हैं। वर्षा की इस उपलब्धि से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। गोहाना के गांव बलि ब्रहामण की रहने वाली वर्षा ने टॉप कर अपने गांव व क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। वह पास के गांव सिंकदरपुर माजरा में एक निजी स्कूल की छात्रा है। स्कूल टीचर और गांव वाले भी वर्षा की कामयाबी पर बधाई देने पहुंचे। वर्षा का सपना एक आईपीएस अधिकारी बनना है। वर्षा और परिजनों ने इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की।
परिजनों ने कहा कि उसने पहला स्थान हासिल किया उसके लिए कड़ी मेहनत की है। वह एक आईपीएस बनना चाहती है। उसके पिता और टीचरों ने कहा कि वर्षा बहुत मेहनती लड़की है। वह दिन रात पढ़ाई करती रही है। उसने हरियाणा शिक्षा बोर्ड को परीक्षा की दसवीं में टॉप किया उसको लेकर वे बहुत खुश हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)