फरीदाबाद में रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 02:46 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस में तैनात हवलदार रणबीर को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-7 चौकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और हवलदार रणबीर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static