उमसभरी गर्मी दिखा रही तेवर: हरियाणा के सभी जिलों में लू का अलर्ट, अभी राहत के नहीं आसार..

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ़( चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में गर्म शुष्क हवाओं ने संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल और उमसभरी पसीने वाली गर्मी तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से भीषण गर्मी और गंभीर लू का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो नूंह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। रात के तापमान की बात करें तो पलवल में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 18 तारीख तक प्रदेश में गर्मी को लेकर स्थिति ऐसी ही रहेगी। उसी रात मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 तारीख की सुबह प्री-मानसून की बारिश गर्मी से राहत दे सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 जून
से 3 जुलाई के बीच मानसून आने की संभावना है।

87 प्रतिशत कम हुई बारिश
हरियाणा में जून में अब तक सामान्य से 87 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में सिर्फ 2.3 मिमी ही बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में 1 से 15 जून तक सामान्य के मुकाबले 87 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 17.2 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन सिर्फ 2.3 मिलीमीटर हुई है। सूबे के चार जिले ऐसे हैं, जहां बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। इनमें फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर व पलवल शामिल है।

बढ़ गई बिजली की डिमांड
गर्म शुष्क हवाओं ने संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल और उमसभरी पसीने वाली गर्मी तेवर दिखा रही है। अगले पांच दिनों तक भीषण आग उगलने वाली गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और गंभीर लू का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, बिजली की डिमांड में भी बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static