Haryana Rain Alert: हरियाणा में कल सुबह से भारी बारिश, इन जिलों में जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 08:41 PM (IST)

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से लेकर 25 जून तक प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश होगी। हालांकि, 24 जून को किसी भी जगह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी चंडीगढ़ ने 20 जून के लिए चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, जिंद और भिवानी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा और फतेहाबाद में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम का हाल

इस दौरान तेज आंधी, बिजली के कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static