Rain: हरियाणा में बदला मौसम का मिसाज, कई शहरों में जमकर बरसे बादल

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 05:07 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिसाज एक बार फिर बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज अंबाला में झमाझम बारिश हुई। वहीं पानीपत और सोनीपत में मौसम का मिजाज बदला है। हवा चलने के बाद दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कल प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है, जबकि 14 जिलों कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। 12 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है, अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ड्राई रहने की संभावना है।

वहीं हरियाणा के मौसम में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक गिरावट अंबाला में दर्ज की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static