हथिनी कुंड बैराज पर फिर हुई पानी की भारी कमी, उत्तर प्रदेश की रोकी गई सप्लाई
punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 10:01 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर मे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना में पानी की लगातार हो रही कमी से आने वाले दिनों में सिंचाई व पीने के पानी के लिए दिक्कतें पैदा हो सकती है। पानी की कमी के चलते उत्तर प्रदेश की सप्लाई फिर से रोक दी गई है। जब जब यमुना में पानी कम होता है तब तक उत्तर प्रदेश की सप्लाई बंद की जाती है।
यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से 5 राज्यों को पानी की सप्लाई होती है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल शामिल है। इस समय यमुना में हथिनी कुंड बैराज पर मात्र 1600 क्यूसेक पानी बह रहा हैै। जिसमें से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 352 क्यूसेक यमुना में पशु पक्षियों के लिए छोड़ा जाता है। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियता आर एस मित्तल ने बताया कि कई वर्षों बाद ऐसी आई है जब यमुनाा में सीजन में पानी इतना कम आया। उन्होंने बताया कि इन दिनो बैराज पर पानी लगभग 3000 क्यूसेक रहता है जो आज मात्र 1600 क्यूसेक है। उन्होंन बताया कि इतने कम पानी के कारण उत्तर प्रदेश की सप्लाई बंद कर दी गई है। उन्होने बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर पानी की उपलब्ता, हालात हर समय पता चलता रहे, इसके लिए बैराज पर डिसप्ले सिस्टम 31मार्च तक स्थापित हो जाएगा जिसके चलते कहीं से भी कोई अधिकारी उसे देख पाएगा ।बाइट आर एस मित्तल,अधीक्षक अभियता,सिंचाई विभाग
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

चीन ने जासूसी गुब्बारा उड़ने की रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये दिशा भटका नागरिक जहाज

कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और अन्नामलाई को सह प्रभारी बनाया

Magh Purnima: आज करें ये खास उपाय, जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा दरिद्रता का मुंह