HERC के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 09:23 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का  निधन हो गया है।

नंदलाल शर्मा को 19 जुलाई की सुबह ब्रेन हेमरेज के बाद पंचकूला के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नंदलाल शर्मा ने 23 जुलाई की सुबह अंतिम सांस ली। नंदलाल शर्मा फ़रवरी 2024 में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static