''पुलिस कमिश्नर से करूँगा शिकायत...'': फरीदाबाद में DTP और रिटायर्ड SI के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 05:40 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): सेक्टर-76 के P-ब्लॉक स्थित रिहायशी इलाके में अवैध रूप से कमर्शियल गतिविधियां चलाने वालों पर जिला नगर योजनाकार (DTP) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान DTP यजन चौधरी और उनकी टीम ने ब्यूटी पार्लर, क्लिनिक और दुकानों समेत करीब 9 यूनिटों को सील कर दिया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हरियाणा पुलिस का एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर DTP अधिकारी से ही उलझ गया और ऑन-ड्यूटी पुलिस टीम मूकदर्शक बनी रही।

कार्रवाई के दौरान टीम जब एक अवैध प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पहुँची, तो उसे हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर चला रहा था। सीलिंग से भड़के रिटायर्ड SI ने अपना रौब झाड़ते हुए DTP अधिकारी यजन चौधरी को चुनौती दी और कार्रवाई में बाधा डालने लगा।

हटाने से किया इंकार
DTP यजन चौधरी ने मौके पर मौजूद पुलिस यूनिट इंचार्ज (ASI शिवकुमार) से बाधा डाल रहे रिटायर्ड SI को हटाने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मी आगे नहीं आए। जब DTP ने पुलिस कमिश्नर से बात करने की बात कही, तब भी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों का रवैया अपने पूर्व साथी के प्रति ढुलमुल ही रहा। अब यह देखना होगा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर क्या गाज गिरती है। DTP यजन चौधरी ने बताया कि P-ब्लॉक के रिहायशी मकानों के ग्राउंड फ्लोर पर करीब 15 कमर्शियल यूनिटें अवैध रूप से चल रही थीं। 9 यूनिटों को मौके पर सील किया गया, जबकि 4 से 5 संचालकों ने कार्रवाई के डर से खुद ही जगह खाली कर दी।

मरीजों को शिफ्ट करने का समय
एक अवैध नर्सिंग होम में मरीज भर्ती थे। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए संचालक को सोमवार तक जगह खाली करने की मोहलत दी गई है, जिसके बाद इसे भी सील कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static