Haryana: HSSC के नए चेयरमैन बनें हिम्मत सिंह, आज लेंगे शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 08:37 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने की वजह से इसकी घोषणा नहीं की गई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी कर दी है। नए चेयरमैन हिम्मत सिंह आज 11 बजे हरियाणा निवास में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

PunjabKesari

अब भोपाल सिंह खदरी की जगह होंगे हिम्मत सिंह  
 

बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। भोपाल सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं। 

जानें कौन हैं हिम्मत सिंह?

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static