Good News: मेले को लेकर चलेगी हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन, यहां जानें टाइम-टेबल

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 02:37 PM (IST)

हिसार : खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी आई है। रेलवे प्रशासन खाटू श्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा (04 ट्रिप) का संचालन करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) चलेगी।
हिसार से 25 फरवरी को 05.50 बजे रवाना होकर एक बजे जयपुर पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 04722 जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर 11.25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static