गणतंत्र दिवस विशेष: हिसार की माउंटेन गर्ल शिवांगी को मिला बाल पुरस्कार

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 05:50 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार की रहने वाली माउंटेन गल कुमारी शिवांगी पाठक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिंवागी को आज दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार से नवाजा गया है। शिवांगी पाठक ने नेपाल की तरफ से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848 मीटर, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजरो 5895 मीटर तथा यूरोप की एलबु्रश 5642 मीटर को फतेह करके भारत देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। शिवांगी दुनिया की सातों चोटियों का फतेह करना चाहती है।

PunjabKesari

शिवांगी पाठक ने अपना साहस का परिचय दिया और अपने हौसलों के साथ आगे बढ़ती रही है, जिसके साहस व हौसलों की बदौलत उसे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। अब उसे दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी को परेड में शामिल किया गया, जहां शिवांगी को सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल शिवांगी पाठक दिल्ली परेड के लिए रिहर्सल कर रही हैं, राष्ट्रपति से अवार्ड मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

शिवांगी के पिता राजेश पाठक ने कहा कि 111 दिनों में तीन एवरेस्ट की चोटी फतेह करके देश का नाम रोशन किया है। शिवांगी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए उन्होंने प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति व देश के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को राष्ट्रपति ने बाल पुरस्कार सम्मानित किया है जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटिया अपने परिजनों का नाम रोशन कर सकती है। शिवंागी ने पूरे देश व भारत में नाम किया है इसलिए उन्हें काफी खुशी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static