दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में आया परिवार, पहले महिला इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी फिर दांतों से एक पुलिसकर्मी का चबाया अंगूठा

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 06:18 PM (IST)

हिसार: हरियाणा की हिसार पुलिस पर पंजाब में हमला हो गया। मामला पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद के चक्क बजिदा गांव का है। जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। तभी आरोपी के बचाव में उसका परिवार आ गया। जैसे ही घर में सो रहे दुष्कर्म के आरोपी सोनू को पुलिस ने दबोचा तभी उसके पिता, बहनों व अन्य परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी औऱ आरोपी को मौके से भगा दिया।

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने महिला इंस्पेक्टर सरोज की वर्दी भी फाड़ दी और एक पुलिस कर्मी का अंगूठा भी हमलावरों ने दांतों से चबा लिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 4 जनवरी, 2022 को हिसार पुलिस ने एक महिला की शिकायत की आधार पर गांव चक्क बजिदा निवासी सोनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार था। लेकिन जब हिसार पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद के चक्क बजिदा में उसके घर पर पहुंची तो उसपर हमला हो गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai

Related News

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म: शादी का झांसा दिया...गर्भवती होने पर जबरन करवाया गर्भपात

Yamunanagar में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे ने जताया हत्या का आरोप...परिवार से अलग रहता था व्यक्ति

नेता जी अंगूठा टेक हैं ?, कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जडौला नहीं पढ़ पाए शपथ पत्र, रिटर्निंग ऑफिसर से बोले बस रहने दो जी

पोस्टमार्टम के दौरान फूड इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या का हुआ खुलासा, इकलौता बेटा था मृतक आर्यन

Facebook पर विदेशी महिला बनकर भारत घूमने के नाम पर ठगी, पुलिस ने पकड़े 2 आरोपी

Crime: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 3  साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध

कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद: पुलिसकर्मी पर किया तेजधार हथियार से हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

कालका को विकास में नंबर वन बनाने का समय आया : शक्ति रानी शर्मा

देश की जीडीपी में पंजाब से ज्यादा हरियाणा का योगदान, प्रति व्यक्ति आय में हुआ इजाफा

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, अदालत ले दोषी को सुनाई 20 साल कैद व जुर्माना