हरियाणा के स्कूलों में 5 नवंबर को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किए लिखित आदेश
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 06:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के सभी स्कूलों में 5 नवंबर यानी शनिवार को अवकाश रहेगा। दरअसल यह फैसला प्रदेश में 5 व 6 नवंबर को आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा को देखते हुए लिया गया है। 6 नवंबर को रविवार होने के चलते पहले ही छुट्टी है। वहीं अब शनिवार को भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसे लेकर लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)