होमगार्ड को चढ़ा खाकी का नशा, सरकारी अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों के साथ की गाली-गलौज

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 05:14 PM (IST)

अंबाला: छावनी के सिविल अस्पताल में एक शराबी होम गार्ड द्वारा मरीजों के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। होमगार्ड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। आरोप है कि होमगार्ड ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की है। यह मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया, जिसके बाद आरोपी होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

पहली बिना वर्दी के किया हंगामा, फिर वर्दी पहनकर पहुंचा अस्पताल

 

बताया जा रहा है कि नशे में धुत सुरजीत सिंह नाम का एक होमगार्ड अस्पताल परिसर में आया और मरीजों को गालियां देने लगा। इस दौरान आरोपी बिना वर्दी के ही हॉस्पिटल में पहुंचा था। थोड़ी देर बाद होमगार्ड सुरजीत सिंह वर्दी डालकर फिर से सिविल अस्पताल पहुंचा और लोगों के साथ बदसलूकी की। आरोपी होमगार्ड बार-बार वर्दी का रौब दिखा रहा था। इस दौरान होमगार्ड ने कई लोगों के साथ गाली-गलौज की।

 

इस पूरे मामले की जानकारी वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने ही एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को कॉल फोन कर दी। इसके बाद रेजिमेंट चौकी पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के धारा 504, 506, 451 व Ex Act के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static