पानीपत में होमगार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 09:36 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के अर्जुन नगर में रहने वाले एक होमगार्ड की संदिग्ध मौत हो गई। जब वह बीमार था तो लिव-इन रिलेशन में साथ रहने वाली एक महिला ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने उस महिला पर प्रॉपर्टी और पैसे हड़पने सहित जमीन बचने का आरोप लगाया है।
मृतक के भतीजे ने बताया कि सुशील होमगार्ड की नौकरी के साथ-साथ खेती भी करता था। उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद वह एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लग गया था। सुशील की प्रॉपर्टी के लालच में महिला उसके साथ रहती थी। सुशील के खाते में 45 लाख रूपए थे। उसने 13 लाख का मकान लिया था, बाकी की राशि का कोई सुराग ही नहीं है।
सुशील के साथ रहने वाली बड़ी बहन ने बताया कि महिला उससे मारपीट भी करती थी। सुशील जब बीमार चल रहा था तो महिला ने इलाज पर एक भी पैसा नहीं लगाया। साथ ही उसने ढाई एकड़ जमीन नैन गांव में थी वो भी बेच दी है।
जांच अधिकारी राम प्रसाद ने बताया कि सुशील होमगार्ड था। बीमार होने के चलते काफी समय से अबसेंट चल रहा था। वह शराब का सेवन ज्यादा करता था। जब वह बीमार था तो उसे अस्पताल में लेकर आए थे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे हिमांशु की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत का कारण पता चल सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)