प्रदेश में नहीं थम रही ऑनर किलिंग, महिला हैल्पलाइन पर मिल चुकी हैं 10 शिकायतें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना सेठी) : ट्रिंग ट्रिंग. . . .। क्या महिला हैल्पलाइन 181 से बोल रहे हैं? जी हां,बताइए कैसे मदद करें आपकी? देखिए, मैंने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया है। पति और मैं एक ही खाप के हैं। मां और पति की एक ही जाति है। मामा शादी के खिलाफ हैं और दोनों की जान खतरे में है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मदद मांगी थी। कोर्ट ने हिसार पुलिस को मदद के लिए कहा है,लेकिन दोनों हिसार नहीं जाना चाहते,वहां हमारे साथ कुछ भी हो सकता है। हमें मदद चाहिए। हरियाणा की इस लड़की ने गत दिन हैल्पलाइन से आश्रय मांगा था,क्योंकि उसे पता चला था कि गांव की खाप पंचायतें एक खाप में शादी के खिलाफ इकट्ठा होने वाली हैं। उसमें दोनों के खिलाफ फैसला लिया जाना है। हैल्पलाइन टीम ने पंचकूला पुलिस की मदद से लड़की और उसके पति को न सिर्फ पुलिस प्रोटैक्शन में रखा, बल्कि खाप पंचायतों की बैठक को भी रद्द करवाया। पंचायत में 8 गांव के लोग इकट्ठा हो रहे थे। हरियाणा में अब भी एक खाप में लड़का और लड़की की शादी को अभिशाप माना जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग के पास एक साल दौरान ऑनर किङ्क्षलग से जुड़े 10 मामलों में लड़कियां मदद मांग चुकी हैं। 

डेढ़ साल पहले रोहतक के लघु सचिवालय के सामने सरेआम एक लड़की को गोलियों से भून दिया गया था। बचाव में आगे आए एस.आई. को भी गोली मार दी थी। दूसरी जाति में शादी करने के खिलाफ हत्या की आशंका जताई थी। करनाल के नारी निकेतन से लड़की रोहतक जुवेनाइल कोर्ट में गवाही देने के लिए लाई गई थी। विवाह के लिए उसकी उम्र 18 साल से कम थी इस वजह से नारी निकेतन भेज दिया था। लड़की के परिजन शादी से खुश नहीं थे। बाद में ममता का दाह संस्कार जिला प्रशासन और हरियाणा स्टेट वूमैन कमीशन की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन व उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने मिलकर किया था। ऑनर किङ्क्षलग के बाद 18 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लड़कियों ने उन लड़कों की शिकायत की,जो शादी का वायदा कर रिश्ते बना चुके हैं और अब इंकार कर रहे हैं। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए काऊंसिङ्क्षलग,पुलिस सहायता व कानूनी मदद लड़कियों को दी जा रही है।

महिला हैल्पलाइन पर मदद के लिए आई 12,022 कॉल्स
हरियाणा की 181 हैल्पलाइन पर एक साल दौरान विभिन्न जिलों से महिलाओं ने 12,022 बार मदद मांगी। 1,357 कॉल्स महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित थीं जबकि 1,085 कॉल्स के बाद महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को वन स्टॉप सैंटर की मदद से संबंधित जिलों में सुलझाया जा सका। 147 ऐसे मामले थे जिनके लिए कानूनी सहायता,चिकित्सीय मदद और पुलिस सहायता की जरूरत पड़ी। काऊंसिङ्क्षलग की मदद से 125 मामलों को सुलझा लिया गया। प्रतिदिन आने वाली कॉल्स का रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है।

हैल्पलाइन स्टाफ कॉल्स से संबंधित दैनिक व साप्ताहिक फीडबैक भी हासिल करता है। रिकार्ड की मानें तो विभिन्न जिलों से मदद को आने वाली कॉल्स में घरेलू ङ्क्षहसा के सर्वाधिक मामले हैं। महिला हैल्पलाइन मैनेजर प्रीति फोगाट और आई.टी.एनालिस्ट मीकेंद्र कुमार का कहना है कि वर्ष 2017-18 में हैल्पलाइन राज्य स्तर पर शुरू करने की घोषणा की गई थी। वर्ष 2018 में लागू किया था। कई शिकायतों का निवारण फोन काऊंसिङ्क्षलग से भी हो जाता है। काऊंसिङ्क्षलग देने वालों में लॉ ग्रैजुएट्स, वूमैन स्टडीज डिग्री हासिल काऊंसलर शामिल होते हैं। 24/7 हैल्पलाइन पर काऊंसङ्क्षलग दी जाती है।

 घरेलू ङ्क्षहसा से हैं हरियाणवी महिलाएं परेशान
एक साल दौरान 181 हैल्पलाइन पर घरेलू ङ्क्षहसा से परेशान आकर 642 मामलों में महिलाओं ने मदद मांगी। कैथल से 36, पंचकूला से 35, करनाल से 37, गुरुग्राम से 23, सिरसा से 23, अम्बाला से 38, फतेहाबाद से 48, हिसार से 32, जींद से 27, फरीदाबाद से 37, पलवल से 16, पानीपत से 24, भिवानी से 13, यमुनानगर से 25, रोहतक से 24, कुरुक्षेत्र से 26, चरखीदादरी से 06, सोनीपत से 50, नारनौल से 09, झज्जर से 18, मेवात से 04, रेवाड़ी से 14 महिलाओं ने पारिवारिक ङ्क्षहसा के खिलाफ आवाज उठाते हुए मदद मांगी। 

26 कॉल्स दहेज उत्पीडऩ की वजह से थी। 04 कॉल्स महिलाओं ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए की। 14 मामलों में यौन उत्पीडऩ की शिकायत थी। 24 कॉल्स पति के तलाक मांगने और किसी दूसरी महिला के साथ चलने वाले प्रेम प्रसंग को लेकर थी। 10 कॉल्स बच्चों के उत्पीडऩ से संबंधित थी। 48 शिकायतें स्टॉकिंग से जुड़ी थी। 10 कॉल्स महिलाओं ने रेप की शिकायत के लिए की थी। ईव टीजिंग की 19 शिकायतें थीं। 10 महिलाओं ने ऑनर किङ्क्षलग से बचने के लिए कॉल की थी। 36 शिकायतें गुमशुदगी से जुड़ी थीं। 142 कॉल्स महिलाओं ने दुव्र्यवहार से जुड़ी थीं। अन्य विवादों से संबंधित कॉल्स की संख्या 276 रही। जमीन विवाद में 20 कॉल्स आर्ईं। दूल्हे के शादी से मुकरने की 18 शिकायतें मिलीं। कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीडऩ की एक शिकायत आई। मानव तस्करी से जुड़ी 2 शिकायतें मिलीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static