हुड्डा के कांग्रेस में अब ज्यादा दिन नहीं बचे, राहुल गांधी ने इन्हें किनारे कर दिया, हुड्डा पर विज ने ली चुटकी
punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 09:12 PM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाए जाने के बाद देश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। अलग-अलग राज्यों के नेताओं की इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मामले पर फिलहाल संयम बरतने की बात कही है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज से जब ये पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नये नियमों पर रोक को क्या आप भेदभाव फैलाने वाला मानते हैं तो विज ने कहा की अभी भी मामला कोर्ट में विचारधीन है। कोर्ट का कोई फैसला आ जाये तभी इस पर कुछ कहना मुनासिब होगा।
हरियाणा की राजनीति में आकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बिल्कुल भी सक्रिय नजर नहीं आ रहे। इसको लेकर अनिल विज से पूछा गया कि हुड़्डा के सक्रिय ना रहने के पीछे ये समझा जाये की राहुल गांधी की कांग्रेस ने उन्हें किनारे कर दिया है। इस पर विज ने चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी जब हरियाणा आये थे तो उन्होंने इनकी तरफ देखा तक नहीं और इसकी वीडियो भी चल रही है। विज ने कहा की अब कांग्रेस में हुड्डा के और दिन नहीं बचे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)