सैनिकों की कुर्बानी को देश सदा याद रखेगा: हुड्डा

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 08:02 PM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): भारत-चीन सीमा पर हुए सैन्य विवाद में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सैनिकों की कुर्बानी को देश सदा याद रखेगा। इस दौरान उन्होंने भारत चीन विवाद पर कहा कि चाइना अपनी चालाकी से पहले भी देश को धोखा दे चुका है, आज चूक निकालने का नहीं बल्कि एकजुट होकर लडऩे का समय है।

वहीं कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर हुड्डा ने कहा कि समय रहते सरकार ठोस कदम उठाती तो परिणाम अच्छे होते। पीटीआई अध्यापकों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि इनकी लड़ाई की ठीक से पैरवी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रोजगार छीने नहीं बल्कि दिए जाते हैं। सर्वदलीय बैठक में सभी को बुलाना चाहिए था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह बुधवार को रेवाड़ी में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की माताजी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static