हुड्डा-तंवर अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे: ग्रोवर

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 11:28 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): कांग्रेस के नेताओं द्वारा की जा रही अलग अलग यात्राओं को लेकर हरियाणा के राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है अब तो हुड्डा और तंवर अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, प्रदेश की जनता के हितों से उनको कोई लेना-देना नहीं। कांग्रेस तो अब पी .पी.पी. (पॉन्डेचेरी, पंजाब और परिवार) की पार्टी बनकर रहे गई है। यह बात राज्य मंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

इनेलो पर कटाक्ष करते हुए ग्रोवर ने कहा कि इस पार्टी के नेता जेल भरो आंदोलन नहीं कर रहे वे अब परमानैंट जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राव इंद्रजीत द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में खुले मंच पर दिए गए बयान दक्षिण हरियाणा का सरकार बनने में अहम भूमिका थी और फिर भी मुख्यमंत्री ने दक्षिण हरियाणा के विकास की अनदेखी कर रहे हैं। 

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री से बात हो गई है  इसमे कुछ खास बात नहीं है। इसको हम अपनी पार्टी स्तर पर ठीक कर लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में भजपा की सरकार बनाने में हर कार्यकत्र्ता और हर नेता का हाथ है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। एक एच.सी.एस. अधिकारी द्वारा सरकारी दफ्तर में एक युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में कहा कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static