यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर और पिकअप की टक्कर में गई एक की जान
punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2024 - 03:19 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले में जुब्बल गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां माल से भरे कंटेनर और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप चालक सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कंटेनर चालक को गंभीर हालत में यमुना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।

बताया जा रहा है कि शव को पिकअप से बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पिकअप की खिड़की को कटर से काटकर शव को बाहर निकाला गया। हालांकि परिजन इस बात को लेकर आक्रोशित है कि हादसा होने के 6 घंटे तक ट्रांसपोर्ट के मालिक ने हादसे की सूचना हमें नहीं दी और अभी तक वह हमारे परिवार का हाल-चाल जानने तक नहीं पहुंचा। सुशील 15 साल से उनके ट्रांसपोर्ट में काम कर रहा था।
वहीं मृतक सुशील की सास गयानती ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और अब उनका पालन पोषण कौन करेगा। अब हम पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जैसे ही हमने हादसे की सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे। शव को तुरंत यमुनानगर के सिविल अस्पताल में पहुंचा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमुनानगर में शख्स ने किया सुसाइड, कोर्ट के नोटिस से था परेशान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल