NH-52 पर खौफनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक झटके में उजड़ गया परिवार

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 08:50 PM (IST)

सिवानी मंडी (पोपली): NH-52 पर गांव मोतीपुरा के समीप शनिवार को उस समय एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जब यहां एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़े 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। एन.एच. पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुए इस हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब तीनों व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर अपने एक साथी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी बात यह है कि मृतकों में 2 मामा और उनका एक भांजा शामिल है। दोनो मामला गांव झूंपा निवासी हैं जबकि उनका भांजा गांव सिधनवा का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव झूंपा निवासी कालूराम, मंगलाराम और उनका भांजा सुनील कुमार किसी कार्य से अपने गांव से गढ़वा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे रास्ते में मोतीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर वे अपने एक साथी का इंतजार करने के लिए रुके हुए थे।

इसी बीच पेट्रोल भरवाने आए टैंकर ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में सुनील और मंगलाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कालू राम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने मंगलाराम और सुनील कुमार के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा है, जबकि कालूराम के शव का पोस्टमार्टम हिसार में कराया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव झूंपा में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे में मारे गए दोनो मामा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झूंपा में किया गया जबकि भांजे का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिधनवा में किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static