मुसीबत बनी बरसात, मकान की छतें गिरने से लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 12:50 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):मानसून की दस्तक के बाद लोगों को चिलचिलाती हुई गर्मी से राहत मिली है, वहीं रुक-रुक कर हो रही बरसात ने लोगों की मुसीबतें अौर बढ़ा दी हैं। बीती देर रात फतेहाबाद के गांव धिड़ में दो मकानों की छतें भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि छत के गिरने से किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर घर के अंदर रखा कीमती सामान नष्ट हो गया। वहीं नीचे सो रहे 2 लोगों को कुछ चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार बरसात के कारण गांव धिड़ में दो मकानों की छतें गिरने के कारण हुए शोर से गांव के लोग वहां एकत्र हो गए ओर आनन फानन में राहत कार्य शुरु किया। छतों के गिरने के कारण अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दब गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व भी बरसात के कारण फतेहाबाद शहर में एक मकान की छत गिर गई थी जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें भी आई थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static