इंसानियत शर्मसार ! पत्नी पर शक, बेटी मेरा अपना खून नहीं...पिता ने कर दी मासूम की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 04:45 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के गांव प्योदा में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके में शोक पैदा कर दिया है। यहां पर नहर के पास एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर झूठा दावा किया कि किसी ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया और उसके जेब के पैसे भी ले भागा। जबकि आरोपी पिता अपनी बेटी को मां से मिलवाने और वापसी में कैथल से बैटरी लेकर जाने के लिए अपने साथ लेकर आया था।  

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जिला जींद के गांव जयपुर गधड़ी निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत वॉयस ट्रेसिंग (वीटी) कर आरोपी को कंट्रोल रूम पर ही हिरासत में ले लिया। सूचना के आधार पर तितरत थाना पुलिस टीम को घटना स्थल भेजा गया, जहां नहर के पास गड्ढे में लड़की का शव मिला। गहन पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही बेटी की हत्या की। 

अपनी पत्नी पर करता था शक

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि बेटी उसकी अपनी नहीं है, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह आगे जांच में पता चलेगा। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static