नशीली गोलियां खिलाकर पति-जेठ ने किया दुष्कर्म, 7 साल पुराने मामले में दर्ज की जीरो FIR
punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 09:30 AM (IST)

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में नशे की गोलियां देकर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही पति व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके चलते वह अपने मायके फतेहाबाद आ गई है।
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि वह फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली है और उसकी शादी सिरसा स्थित एक गांव में करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशेड़ी है। वहीं उसका जेठ भी नशा करता है। पति और जेठ ने उसे नशे की गोलियां दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2015 में यह घटना हुई थी। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उसके बाद पंचायती तौर पर समझौता हो गया। इसके बाद फिर से नशे की गोलियां देकर पति व जेठ उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। । पुलिस ने अब पति, जेठ पर दुष्कर्म करने व पीड़िता की जेठानी द्वारा आरोपियों का साथ देने पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले की जांच सिरसा पुलिस करेगी।