पति को रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा, महिला ने दी पुलिस को शिकायत

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 04:56 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण): झज्जर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे धोखा देकर किसी अन्य महिला के साथ है। जिसको लेकर उस महिला ने पुलिस की मदद से अपने पति की दुकान पर छापा मारा, जहां उसका पति किसी अन्य महिला के साथ पकड़ा गया।

दरअसल, महिला को लंबे समय से शक था कि उसका पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर उसने अपने पति को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन जब उसका पति नहीं सुधरा तो उसने पुलिस को शिकायत दी।

महिला का आरोप है कि उसने अपने पति को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी इसके अलावा उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे प्रताड़ित करते रहते थे और किसी ने भी उसकी बात पर गौर नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है और मामले की जांच कर रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Related News

static