WFI अध्यक्ष के समर्थन में आए HWA अध्यक्ष रोहतास नांदल, कहा धरना खिलाड़ियों का व्यक्तिगत एजेंडा
punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 07:45 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के धरने को हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहतास नांदल ने खिलाड़ियों का व्यक्तिगत एजेंडा बताया है। उन्होंने कहा है कि सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण एक संस्था हैं। जिनके अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा के हजारों खिलाड़ियों ने अपना भविष्य बनाया है और आगे भी बनाते रहेंगे। खिलाड़ियों द्वारा लगाया जा रहा उन पर आरोप बेबुनियाद है।
खिलाड़ियों के दोनों हाथ में लड्डूः रोहताश नांदल
उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से यह नाटक चल रहा है। खिलाड़ी दोनों हाथों में लड्डू लिए हुए हैं। एक तरफ तो न्यायालय की शरण में हैं। दूसरी तरफ धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अगर उनको न्याय में विश्वास है तो सब्र रखना चाहिए। उनका कहना है कि जिस प्रकार धरने स्थल पर राजनीति से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। उससे लग रहा है कि इस धरने में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत एजेंट निहित हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो बिना सबूत के धरना प्रदर्शन करना उनकी समझ से बाहर है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)