यमुनानगर: ग्रामीणों का अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं हुई तो फिर होगा चक्का जाम... जानें क्या है विवाद

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 04:17 PM (IST)

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर स्थित टोल प्लाजा पर आज भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपने गांव के लोगों को टोल फ्री सुविधा की मांग को लेकर टोल प्लाजा जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के टोल प्लाजा जाम करने की सूचना मिलने पर थाना छपर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से बात की। 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल वह टोल प्लाजा के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले थे, तो उन्होंने उनके गांव के लोगों को आने-जाने के लिए टोल फ्री कर दिया था। क्योंकि उन्हें दिन में कई बार अपनी जमीन के लिए इधर से उधर आना जाना पड़ता है। अब टोल पर नई कंपनी ने ठेका लिया है ,जिसने टोल फ्री बंद कर दिया है। टोल फ्री किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगाया है। थाना प्रभारी ने इसी दौरान टोल प्लाजा के उच्च अधिकारियों से बात की। जिस पर उन्होंने कल शाम 4:00 बजे तक का समय मांगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टोल फ्री नहीं हुआ तो वह फिर से जाम करेंगे, आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन टोल प्लाजा के इस तरफ है और उन्हें बार-बार इधर से उधर आना जाना पड़ता है, जिसका टोल  लगता है और वह किसी भी कीमत पर टोल टैक्स नहीं देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static