फरीदाबाद में सरेराह दबंगई, बाइक को टक्कर मारने पर बवाल; कार सवारों ने युवक को बीच सड़क पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 04:44 PM (IST)

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक की कार सवारों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं सरेराह हुई इस घटना ने लोगों में डर का माहौल कायम कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात  जिले के डबुआ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित शख्स की पहचान एक निजी कंपनी के कर्मचारी अमित के रुप में हुई है। पीड़ित अमित अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सड़क के किनारे खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब अमित ने इस बात पर आपत्ति जताई तो  कार सवार युवकों ने गाड़ी से बाहर निकलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

मारपीट के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए लोग इकट्ठे हो गए जिसके बाद आरोपी अपने साथियों सहित कार लेकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में पीड़ित युवक को गंभीर चोट आई है। डबुआ थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static