फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात! युवक को माथे में लगी गोली, घर में दोस्त के साथ था युवक, अचानक हुई फायरिंग; जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:52 PM (IST)
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक घटना के समय अपने घर पर अपने दोस्त के साथ मौजूद था।
दोस्त के साथ घर में था, हालत नाजुक
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बल्लभगढ़ क्षेत्र में भीकम कॉलोनी की गली नंबर-12 की है। हादसा आज मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटित हुआ है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय योगेश के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि योगेश अपने घर पर अपने दोस्त अभय के साथ मौजूद था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि गोली योगेश के सिर में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि आखिर घटना कैसे घटित हुई। पुलिस योगेश के दोस्त अभय से पूछताछ कर रही है। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है । फिलहाल पुलिस की गहन छानबीन के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। वहीं इस घटना से युवक के परिजन गहरे सदमे में है। वहीं पूरा इलाके तनाव तथा खौफ का माहौल कायम हो गया है।