ससुरालियों से तंग विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 11:33 AM (IST)

हिसार  (ब्यूरो): हिसार के मनफूल नगरवासी वेद प्रकाश की बेटी पूनम ने अपने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। पूनम सिरसा के गांव रामनगरिया में विवाहिता थी। सिरसा सदर थाना पुलिस ने पूनम के पति सुभाष, सास व ससुर रामलाल के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मृतका का हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

पूनम के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि बेटी की शादी सुभाष के साथ 2005 में हुई थी। शादी के बाद से लगातार पूनम को ससुराल में प्रताडि़त किया जा रहा था। एक माह पूर्व भी सुरालवालों के मांगने पर 20 हजार रुपए देकर आया था। वीरवार रात को उनके पास दामाद सुभाष का फोन आया कि अपनी बेटी को यहां से ले जाओ। जब तक वह पूनम के ससुराल पहुंचा उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। बेटी को सिरसा व उसके बाद हिसार के अस्पताल में लेकर आया जहां पर उसकी मौत हो गई। पूनम के ससुरालवाले उसका एक बार भी हालचाल जानने अस्पताल नहीं आए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static