हांसी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 09:32 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के नजदीकी गांव खरकड़ा में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लगभग 32 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को 13 साल हो चुके थे और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद मायके वालों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना कर रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि या तो उसने तंग आकर खुद जहर निगल लिया या फिर महिला को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हुई।

पुलिस ने मृतका की मां चमेली की शिकायत पर सास, पति, समेत 7 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static