पानीपत में पुरानी रंजिश के चलते युवक के हाथ-पैर तोड़े, मारपीट कर बनाया वीडियो, 5 लोगों पर एफआईआर

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:44 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने लोहे की रॉड से युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे अपने वॉट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर भी डाल दिया। वीडियो को "बिफोर एंड आफ्टर" फॉर्मेंट में बनाया गया है। 

शुरुआत में, एक युवक हमलावरों को गाली देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद, युवक के हाथ-पैर तोड़ते हुए सीन दिखाया गया है। घायल युवक को पानीपत 'के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने युवक की पल्नी की शिकायत पर 5 लोगों को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले, घायल पक्ष ने आरोपियों पर पथराव किया था, जिसमें एक गाड़ी भी टूट गई थी।

5 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : डीएसपी

PunjabKesari

डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static